जया प्रदा ने इस बार सपा छोड़ बीजेपी ज्वॉयन की थी। बीजेपी ने जया को यूपी की रामपुर सीट से टिकट दिया। जया प्रदा की सीधी भिड़ंत सपा के कद्दावर नेता आजम खान से थी। रुझान के आते ही ये साफ हो गया है कि जया प्रदा को करारी हार मिली है। आज़म को अब तक 310022 और भाजपा की जयाप्रदा को 210923 वोट मिले।
विज्ञापन
2 of 8
amitabh bachchan, jaya prada
- फोटो : social media
जया प्रदा ने कई बार जीत की हुंकार भी भरी लेकिन रामपुर आजम खान का गढ़ माना जाता है । जया फिल्में छोड़ अब पूरी तरह से राजनीति में अपना करियर बना रही हैं । बीजेपी से पहले जया समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा में जा चुकी हैं । इससे पहले जया प्रदा ने तेलुगु देशम पार्टी और फिर आरएलडी ज्वॉयन की थी।
विज्ञापन
3 of 8
jaya prada
- फोटो : social media
जया प्रदा ने 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया । उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। बेशक अब वो फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी अदाकारी और खूबसूरती के दीवाने हैं। जया प्रदा का फिल्मों में आना 'लक बाय चांस' की बात थी और उसी चांस ने उनकी जिंदगी का कायापलट कर दिया ।
4 of 8
Jaya Prada
- फोटो : file photo
क्या आप जानते हैं कि आज करोड़ों की मालकिन जया प्रदा की पहली कमाई सिर्फ दस रुपए थी ? ये तब की बात है जब जया प्रदा स्कूल में थीं उस वक्त स्कूल के एक फंक्शन में जया प्रदा ने छोटा सा डांस किया था। उस फंक्शन में साउथ फिल्मों के डायरेक्टर केबी तिलक भी थे और जया के डांस को देखते ही वो इंप्रेस हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
Jaya Prada
उन्होंने तभी मन बना लिया कि अपनी फिल्म में वो जया को ही साइन करेंगे और बस उन्होंने जया को अपनी फिल्म में तीन मिनट के डांस का ऑफर दिया। जया झिझक के मारे उस ऑफर को हां नहीं कह पाईं, लेकिन परिवार के मनाने के बाद वो फिल्म में डांस करने के लिए तैयार हो गईं।
विज्ञापन
6 of 8
jaya prada
उस वक्त जया प्रदा सिर्फ 12 साल की थीं और इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपने डांस से लोगों के दिलों पर जो जादू किया वो सभी ने देखा। इस तीन मिनट के डांस के लिए जया प्रदा को 10 रुपए फीस के तौर पर मिले थे और इसी डांस ने उनकी तकदीर बदल दी। अब जया प्रदा के पास 28 करोड़ रुपए की संपत्ति है ।
विज्ञापन
7 of 8
अलवर पहुंची जयाप्रदा
- फोटो : amar ujala
निर्देशक केबी तिलक जया प्रदा के डांस और हुनर के इस कदर कायल हुए कि उन्होंने फिल्म का सिर्फ वही हिस्सा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को दिखाया। इसके बाद तो जैसे जया प्रदा के दिन ही फिर गए। उनके पास बड़ी बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे और निर्माता-निर्देशक उनके लिए लाइन लगाकर खड़े रहते।
देखते ही देखते वो 70 और 80 के दशक की टॉप स्टार बन गईं और करोड़ों में खेलने लगीं। 70 के दशक से शुरु हुआ स्टारडम का दौर 90 के दशक तक चला, हालांकि इस दौरान उन्होंने असफलताओं का भी मुंह देखा, लेकिन उनकी एक्टिंग के हुनर के आगे वो असफलता फीकी पड़ गई। 90 के दशक में ही एक्टिंग से नाता तोड़ जया प्रदा राजनीति में आ गईं और आज वो सपा की एक बड़ी नेता के तौर पर स्थापित हो चुकी है।