फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान एक्टर की इस हरकत पर भड़क गई थीं जया प्रदा, थप्पड़ मारकर बोली थी ये बात

Tue, 26 Mar 2019 02:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jaya prada
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है । इस बीच जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले वो सपा में भी रह चुकी हैं। माना जा रहा है कि जया को रामपुर सीट से आजम खान के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। जया प्रदा राजनीति में शामिल होने से पहले बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस थीं । उन्होंने कई फिल्मों में काम किया । 
विज्ञापन

2 of 6
jaya prada
हिंदी फिल्मों के अलावा जया प्रदा ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी खूब काम किया । जया प्रदा आखिरी बार साल 2013 में आई हिंदी फिल्म 'रज्जो' में नजर आई थीं। राजनीति में शामिल होने के बाद जया ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से अलग कर लिया । 
विज्ञापन

3 of 6
जयाप्रदा
जया प्रदा जितनी सक्सेस हीरोइन थीं उतनी ही वो विवादों में भी रहीं । 1986 में जब जया का करियर पीक पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। 22 जून 1986 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जयाप्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जयाप्रदा से शादी की थी।

4 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
जब बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन चला था तो एक एक्टर दलीप ताहिल फिल्म में रेप सीन ना करने को लेकर सुर्खियों में आ गए थे । उस वक्त ये खबर आई थी कि जया प्रदा ने भी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दलीप ताहिल को थप्पड़ मारा था । एक फिल्म में दलीप ताहिल और जया प्रदा साथ काम कर रहे थे ।
विज्ञापन

5 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
शूटिंग के दौरान जया प्रदा के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे सबके सामने उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था। दरअसल, एक सीन में जया को दलीप ताहिल के साथ इंटीमेट सीन शूट करना था । इस सीन के लिए जैसे ही कैमरा रोल होना शुरू हुआ वैसे ही दलीप बेकाबू हो गए। उन्होंने जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jaya Prada
जया खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं जब उन्हें ज्यादा तकलीफ होने लगी तो उन्होंने दलीप को जोरदार थप्पड़ मार दिया । इसके बाद उन्होंने दलीप से कहा कि ये रील लाइफ है रियल नहीं । इस हरकत के काफी देर तक शूटिंग ठप पड़ी रही । बाद में इस सीन को पूरा किया गया । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें