फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' की सफलता के पीछे जया बच्चन का था अहम रोल, अदिति राव हैदरी ने खोला राज

Fri, 02 Feb 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म पद्मावत भारी व‍िरोध के बाद रिलीज हो गई। फिल्म में जहां रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ हुई वहीं अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म में खुद को साबित किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति राव हैदरी को ये रोल मिला कैसे? इस राज से खुद अदिति ने परदा उठाया है।
विज्ञापन

2 of 4
jaya bachchan
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए फिल्मकार संजय लीला भंसाली को उनके नाम की सिफारिश की। अदिति ने इसमें सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरुनिसा का रोल निभाया है।
विज्ञापन

3 of 4
अदिति राव हैदरी
अदिति से जब ये पूछा गया कि जया बच्चन ने उनका नाम क्यों सुझाया? तो उनका कहना था कि जब बड़ों का आशीर्वाद मिलता है, तो उस पर सवाल नहीं किया जाता। बता दें कि पद्मावत तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 156 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन

4 of 4
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच अदिति राव हैदरी के लिए दूसरी बार गुड न्यूज आ गई है। अदिति मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आएंगी। मणिरत्नम ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है। यह मणिरत्नम के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। अदिति राव हैदरी इससे पहले 2017 में मणिरत्नम की फिल्म में नजर आई थीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें