फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी से जूझ रही हैं जया बच्चन, करण जौहर के शो में श्वेता-अभिषेक ने किया था खुलासा

Tue, 09 Apr 2019 06:28 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। खबरों की मानें तो जया बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ऊपर हो चुके हैं। इस दौरान उनकी जिंदगी में कई बदलाव देखे गए। इसी साल की शुरुआत में जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी मां से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
jaya bachchan - फोटो : file photo
फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने बताया था कि जया बच्चन claustrophobic नाम की बीमारी से लड़ रही हैं। गौरतलब है कि जया बच्चन अपने परिवार के साथ अक्सर नजर आती हैं लेकिन कैमरा में पोज देने से ज्यादातर कतराती हुई दिखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Bachchan in Rajya Sabha - फोटो : file photo
जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। यहां तक कि जया बच्चन कई बार मीडिया पर भड़क भी चुकी हैं। जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। 

4 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : social media
दोनों ने बताया - 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आ जाता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
इसके साथ ही श्वेता ने कहा था कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है। जया ने महज 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। लंबे बाल और मुस्कुराने के स्टाइल के साथ-साथ उनकी एक्टिंग ने धीरे-धीरे लोगों को अपना कायल बना दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें