फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan Teaser: इस दिन रिलीज होगा मैदान का टीजर, अजय देवगन की फिल्म भोला से है खास कनेक्शन

Tue, 28 Mar 2023 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैदान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म भोला के जरिए अभिनेता एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर ने फैंस के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी है। अब लोगों को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। अब इसी बीच अजय ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। अजय ने अपनी फिल्म ‘मैदान’ के टीजर को लेकर फैंस के साथ एक जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

2 of 5
मैदान - फोटो : social media

हाल ही में, अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म ‘मैदान’ का पोस्टर शेयर कर के फैंस को इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया है। गौरतलब है कि अजय की फिल्म मैदान का टीजर भी उसी दिन रिलीज होगा, जिस दिन फिल्म ‘भोला’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय की फिल्म मैदान का टीजर 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। अजय ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।'
 

One Man. One Belief. One Spirit.
Based on a true story. #Maidaan mein utrega saara India. Teaser out on 30th March.#PriyamaniRaj @raogajraj @iAmitRSharma @arrahman pic.twitter.com/vZZxmfyMqD

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 28, 2023

 

विज्ञापन

3 of 5
मैदान - फोटो : social media

अजय की इस पोस्ट के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं और उनकी फिल्म मैदान के पोस्टर को अपना भरभरकर प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह तो एक ही दिन में डबल खुशी मिलने जैसा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म को देखे या भाई के टीजर को।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अजय के डबल धमाल का बेसब्री से इंतजार है। ‘

Urvashi Rautela: अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो संग डिनर करने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अटायर देख भड़क उठे ट्रोल्स

4 of 5
मैदान - फोटो : social media

गौरतलब है कि अजय की फिल्म ‘मैदान’ लंबे समय से रिलीज होने के लिए तैयार बैठी है। फैंस को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार रहा है। इस फिल्म को पहले कोरोना की वजह से टालना पड़ा था। बाद में इसकी रिलीज डेट सामने आई थी, लेकिन मेकर्स ने एक बार फिर इसकी रिलीज को फिर से टाल दिया था। अब काफी समय के बाद ऑडियंस यह फिल्म देख पाएंगे। फिल्म 'मैदान' 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pathaan: पठान में यूजर्स को नहीं पसंद आया दीपिका का 'सलाम', बोले-एक ही चीज बोलनी थी वो भी सही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म भोला - फोटो : social media

आपको बता दें कि अजय देवगन फिल्म ‘भोला’ में नजर आने वाले हैं, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय इसमें एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी कर रहे हैं। फिल्म में अजय के साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें