फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: नाटू नाटू की ऑस्कर जीत पर जया बच्चन का बयान, कहा- दक्षिण या उत्तर मायने नहीं रखता वे भारतीय हैं

Wed, 15 Mar 2023 10:49 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan On RRR Song Natu Natu - फोटो : social media
95 वें अकादमी पुरस्कार में इस साल भारत की तेलुगू भाषा की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। तो वहीं शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बाजी मारी थी। ऑस्कर विजेता दोनों फिल्मों को लेकर भारत में चर्चा हो रही है। दरअसल, संसद में मंगलवार को इस विषय पर चर्चा हुई है कि किया तेलुगू फिल्म आरआरआर को दक्षिण भारतीय फिल्म या भारतीय फिल्म के रूप में लेबल किया जाना चाहिए? इस विषय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन ने संसद में बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : social media
दक्षिण-पश्चिम की बहस पर जया ने उठाई आवाज
जया बच्चन ने सांसद में अपनी बात रखते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो तमिलनाडु से आते हैं या जो अभी तक फिल्म आरआरआर और द एलिफेंट को ऑस्कर की जीत के बाद भी साउथ फिल्म के रूप में इंडिकेटर कर रहे थे। जया ने फिल्मी कला को इस देश का सबसे महत्वपूर्ण एम्बेसडर कहा है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह उत्तर, पूर्व, दक्षिण या फिर पश्चिम कहा से आते है, वे भारतीय हैं। 
Shekhar Kapur: 'विदेशी लोग पहचान रहे हैं....' भारतीय फिल्मों के ऑस्कर जीतने पर क्या बोले शेखर कपूर
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : social media
जया बोलीं-वे भारतीय हैं
आरआरआर के गाने नाटू नाटू की ऑस्कर की जीत के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं ने उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत की बहस को आगे बढ़ाया है, जिसपर जया बच्चन ने अपने विचार साझा किए हैं। जया ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और मुझे बहुत खुशी है कि हम इस देश के सबसे महत्वपूर्ण एम्बेसडर के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जो कि फिल्मी लोग हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे कहा से हैं-उत्तर, पूर्व, दक्षिण या फिर पश्चिम वे सभी भारतीय हैं। मैं यहां हमारी फिल्म बिरादरी के लिए गर्व और गरिमा के साथ खड़ी हूं, जिन्होंने कई बार इस देश को रिप्रेजेंट किया है, जिन्होंने सत्यजीत रे से लेकर कई पुरस्कार जीते हैं। 
Rakshanda-Sachin: परिवार से बगावत, लांघी धर्म की दीवार... कुछ ऐसी है रक्षंदा खान और सचिन त्यागी की प्रेम कहानी

4 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : social media
जया बच्चन ने भारतीय जनता को दी बधाई
उन्होंने आगे कहा कि मैं भी योगदान देना चाहती हीं और मैं एसएस राजामौली को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं, लेखक  (केवी विजयेंद्र प्रसाद), वह महज स्क्रिप्ट राइटर नहीं है, वह कहानीकार हैं। वे इस सदन के भी सदस्य हैं और यह एक बड़ा सम्मान है। रचनात्मक दुनिया से ऐसे कई लोग हुए हैं, जिन्हें पहले भी और आज भी इस सदन में नामांकित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और मैं भारत की जनता का धन्यवाद देना चाहती हूं, जिनकी खातिर विदेश के लोग आज हमारी जनता को पहचान रहे हैं। भारतीय जनता को बधाई, जिसके कारण पश्चिम में लोग भारतीय फिल्म निर्माताओं के महान काम को पहचान रहे हैं। सिनेमा का बाजार यहा हैं, यह अमेरिका में नहीं है। 
South Celebs: करोड़ों के बंगले में रहते हैं साउथ के ये सितारे, दाम और काम देखकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR Song Natu Natu and The elephant whispers - फोटो : social media
नाटू नाटू और  द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने मारी बाजी
विदेश में 12 मार्च को(भारत में 13 मार्च) को 95 वें अकादमी पुरस्कार में भारत ने इतिहास रचा था। नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था, और गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंसाल्विस की शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर से नवाजा गया था। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से नातू नातू, एमएम कीरावानी ने कंपोज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें