जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/jayabachchan7
जया बच्चन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'एक दिन मेरे पिता किसी फिल्म की शूटिंग दिखाने ले गए थे। वहीं से मेरी रुचि फिल्मों की तरफ हुई।' हिंदी सिनेमा जगत में जया बच्चन को ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से पहचान मिली। उन्होंने अब तक करीब 50 फिल्में की हैं।