फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput first wax statue: इस जगह बना सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टैच्यू, फैंस बोले- 'ये बिल्कुल उन्हीं के जैसा है'

Sat, 19 Sep 2020 01:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर ने सुशांत के लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया था। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके लिए लगातार न्याय की मांग उनके परिवार वाले और उनके फैंस कर रहे हैं। इसी बीच एक मांग और सुशांत के फैंस ने की थी। उनकी मांग थी कि सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बनाया जाए। मैडम तुसाद में तो अभी तक ऐसी कोई पहल नहीं हुई लेकिन पश्चिम बंगाल में सुशांत के एक फैन ने ये करिश्मा कर दिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Youtube
सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार उनके फैंस उन्हें किसी ना किसी प्रकार से ट्रिब्यूट ही दे रहे हैं। हर दिन कोई नया हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कभी कोई फैन किसी तस्वीर, पेंटिंग, रंगोली से उन्हें ट्रिब्यूट देता है। तो कोई उनके लिए कुछ लिखकर पोस्ट करता है। अब हाल ही में पश्चिम बंगाल में सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : Twitter
दरअसल पश्चिम बंगाल के आसनसोल के एक कलाकार ने सुशांत सिंह राजपूत को खास तरीके से ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का एक वैक्स स्टैच्यू बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सुशांत का पहला वैक्स स्टैच्यू है। इस स्टैच्यू का आज यानी 17 सितंबर को उद्घाटन किया गया। बताया जा रहा है कि सुशांत के इस स्टैच्यू को म्यूजियम में रखा जाएगा। ये म्यूजियम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के इस वैक्स स्टैच्यू की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी आश्चर्यचकित हो रहे हैं। सुशांत का ये वैक्स स्टैच्यू बिल्कुल असली लग रहा है। इस वैक्स स्टैच्यू के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने का समय बीत चुका है। शुरुआती जांच में इस मामले को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला करार दिया था। लेकिन सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाकर इस पूरे केस को पलटकर रख दिया। फिलहाल ये मामला देश की तीन सबसे बड़ी एजेंसियों सीबीआई, एनसीबी और ईडी के पास है।

पढ़ें: भाजपा नेता का दावा- 'दिशा सालियान ने मौत वाले दिन किया था डायल 100 को फोन', जांच पर खड़े किए कई सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें