फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, पार्टी में सलमान और यूलिया के साथ पहुंचीं दोनों 'मां'

Mon, 24 Jun 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
'दबंग 3' में अरबाज खान फिर से सलमान खान के साथ नजर आएंगे । 'दबंग 3' में भी वो 'मक्खी' का किरदार निभा रहे हैं । अरबाज इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं । कुछ दिन पहले ही अरबाज और सलमान फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे थे । हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इसके चलते उन्होंने अपने नए घर पर पार्टी रखी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sohail khan - फोटो : social media
रविवार को हुई इस पार्टी में पूरे 'खान'दान के अलावा यूलिया वंतूर भी नजर आईं । सलमान देर रात भाई की पार्टी में पहुंचे थे । वहीं सोहेल अपने दोनों बेटे निर्वान और योहान के साथ नजर आए । अर्पिता खान भी अपने बेटे आहिल और पति आयुष के साथ पहुंचीं । 
विज्ञापन

3 of 5
atul agnihotri - फोटो : social media
अरबाज खान के घर के बाहर उनकी मां सलमा खान और हेलेन ने भी पोज दिए। सलमान की बहन अलविरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पार्टी में पहुंचीं । अलविरा की बेटी अलीजा अग्निहोत्री ब्लैक वन पीस में नजर आईं । बता दें कि सलमान की फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ही हैं ।

4 of 5
helen - फोटो : social media
'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है । फिल्म ने करीब 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । अब सलमान के पास 'दबंग 3' के अलावा इंशाअल्लाह भी है । 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सलमान की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी जो रज्जो का किरदार निभाएंगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan with Nephew - फोटो : instagram
इसके अलावा 'इंशाअल्लाह' में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे । फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं । ये एक लव स्टोरी है । सलमान खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगे । साल 1999 में दोनों की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट रही थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें