फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा और अमिताभ के ये लव सींस देख रो पड़ीं थीं जया

Fri, 21 Jul 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
रेखा ना सिर्फ बॉलीवुड की उम्दा और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं बल्कि उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। कई विवाद ऐसे रहे जिन्होंने रेखा की जिंदगी को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। अमिताभ बच्चन के साथ उनका अफेयर भी खूब चर्चा में रहा, लेकिन अमिताभ के साथ रेखा के अफेयर से जया बिल्कुल भी खुश नहीं थीं।
विज्ञापन

2 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
हालांकि उन्होंने साफ तौर पर तो अपनी नफरत कभी जगजाहिर नहीं की, लेकिन जब उन्होंने 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ के लव सींस देखे तो वो खुद पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं।
विज्ञापन

3 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
इसका जिक्र रेखा ने 1978 में स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में किया था जिसका एक हिस्सा लेखक यासिर उस्मान की किताब 'रेखा: द अन्टोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है। ये बात फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के ट्रायल शो के दौरान की है। अमिताभ और जया अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म का ट्रायल शो देखने पहुंचे थे।


 

4 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
इंटरव्यू में रेखा ने कहा था, 'फिल्म के ट्रायल शो के दौरान एक बार मैं पूरी बच्चन फैमिली को प्रोजेक्शन रूम से देख रही थी। जया पहली लाइन में बैठी हुईं थीं और अमिताभ और उनकी फैमिली जया के पीछे वाली लाइन में बैठे हुए थे। वो जया को उतना क्लियर तरीके से नहीं देख पा रहे थे जितना कि मैं...और जब फिल्म में हमारे लव सींस दिखाए गए तो मैंने देखा कि जया की आंखों से आंसू टपक रहे थे। वो रो रहीं थीं।'
विज्ञापन

5 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
'फिल्म के ट्रायल शो के एक हफ्ते बाद हर कोई मुझे यही बता रहा था कि अमिताभ ने अपने प्रोड्यूसरों को साफ तौर पर कह दिया है कि वो मेरे साथ अब काम नहीं करेंगे। हर किसी ने मुझे इस बारे में बताया लेकिन खुद उन्होंने (अमिताभ बच्चन) ने मुझसे उस बारे में एक शब्द तक नहीं कहा। जब मैंने खुद उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने (अमिताभ) कहा, 'मैं इस बारे में एक शब्द नहीं कहूंगा। मुझसे इस बारे में मत पूछो।'
विज्ञापन

6 of 8
रेखा जया बच्चन
जाहिर है रेखा को लेकर अमिताभ और जया के बीच में कुछ ऐसा तो जरूर हुआ था जिसने अमिताभ को ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया कि वो कभी रेखा के साथ काम ही नहीं कर पाए।
विज्ञापन

7 of 8
रेखा जया बच्चन
'सिलसिला' अमिताभ और रेखा की साथ में आई आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन

8 of 8
रेखा अमिताभ बच्चन
दोनों के बीच अब इतनी दूरियां आ चुकी हैं कि अगर असल जिंदगी में कभी वो एक-दूसरे से टकरा भी जाते हैं तो नजरें चुराकर निकल जाते हैं, लेकिन दिल  ही दिल दोनों आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें