Jaya Bachchan Birthday: अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। 1971 में अपनी पहली ही फिल्म 'गुड्डी' से जया के फैंस की लिस्ट में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार का नाम जुड़ गया था। यहां पढ़ें कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी...
जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। एक सफल अभिनेत्री, पत्नी और मां; जया ने अपने जीवन के हर रंग को भरपूर जिया है। साल 1971 में फिल्म 'गुड्डी' से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। 1972 में पहली बार उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'बंसी बिरजू' में काम किया पर बच्चन से पहली मुलाकात तो 'गुड्डी' के सेट पर ही हो गई थी। फिल्मी सेट पर मिले ये दो दिल तब तक यह नहीं जानते थे की वो एक साथ लंबे वक्त तक धड़केगें।
'गुड्डी' के सेट पर मिली नजरें
जया और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी पुणे फिल्म संस्थान में शुरू हुई। अमिताभ प्रसिद्ध निर्देशक के. अब्बास के साथ पुणे आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ को पहली बार जया के लिए एहसास तब जागा जब उन्होंने पहली बार उन्हें एक पत्रिका के कवर पेज पर देखा।
इसके बाद दोनों पहली बार फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले। फिल्म में अमिताभ ने कैमियो किया था। एक पुराने इंटरव्यू में जया ने कहा कि अमिताभ की आंखों से उन्हें पता चल गया था कि वो एक दिन स्टार बनेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'अभिमान' और 'एक नजर' के दृश्य में जया और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना ने जताई थी आपत्ति
एक-दूसरे को पसंद करने का जो सिलसिला 'गुड्डी' से शुरू हुआ था वो फिल्म 'बंसी बिरजू' और 'एक नजर' में परवान चढ़ा। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। जया जहां समझ चुकी थी कि यह प्यार है वहीं अमिताभ अब भी इसकी दस्तक नहीं सुन पा रहे थे।
हालांकि, धीरे-धीरे दोनों को यह महसूस हो गया। जया और अमिताभ एक होना चाहते थे। खबरों की मानें तो जया के करीबी दोस्त और सुपरस्टार राजेश खन्ना को दोनों का रिश्ता सही नहीं लगा। इसपर एक्टर ने आपत्ति जताई थी। मगर तब तक अमिताभ का जादू जया पर चल चुका था।
विज्ञापन
3 of 4
शादी के बाद परिवार के साथ अमिताभ-जया
- फोटो : X
एक ट्रिप ने मिस जया को बनाया मिसेज जया
दो साल गुजर गए। साल 1973 में फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन गए। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए अमिताभ दोस्तों के साथ फॉरिन ट्रिप पर जाना चाहते थे। वो चाहते थे कि जया भी उनके साथ लंदन जाएं। मगर दोनों के परिवारों को पता चला तो इस पर मंजूरी नहीं मिली।
न तो परंपरिक बच्चन परिवार ने अमित को इजाजत दी। न ही कला के भक्त भादुड़ी परिवार ने जया को। मगर अमिताभ की जिद थी कि वो जया के साथ ही लंदन जाएंगे। इस पर परिवार वालों ने कहा कि अगर दोनों शादी कर लें तो किसी को कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद बिना देरी किए अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी ने 3 जून 1973 एक निजी समरोह में फेरे ले लिए।
53 साल का साथ
अब अमिताभ और जया की शादी को 53 साल बीत चुके हैं। दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब जया सिर्फ पत्नी ही नहीं दो बच्चों (अभिषेक बच्चन और स्वेता नंदा) की मां भी है। बहू के रूप में उन्हें एश्वर्या राय बच्चन मिली हैं। पोती आराध्या और नाती-नातिन अगस्त्य-नव्या के साथ उनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त है।