फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya bachchan Birthday: जब गुस्से में बुरी तरह भड़कीं जया बच्चन, कभी कार्यकर्ता को मारा धक्का तो कभी फोटोग्राफर को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 09 Apr 2022 07:56 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जया बच्चन - फोटो : ANI/Social media
9 अप्रैल 1948 को जन्मीं जया बच्चन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। जया ने 1971 में फिल्म ‘गुड्डी’ से हिंदी सिनेमा में सफर की शुरुआत की थी, और एक समय के बाद उन्होंने ने राजनीति का रुख कर लिया। आज वह राजनीति की दुनिया में भी जाना-माना नाम हैं। अब भी जया मीडिया में काफी सक्रिय हैं और किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर उन्हें राज्य सभा में बोलते हुए देखा गया है और इस दौरान कई बार वह सांसदों पर बुरी तरह भड़कती हुई नजर भी आती हैं। सिर्फ राजनेताओं पर ही नहीं बल्कि पब्लिकली पैपराजी और फैंस पर भी गुस्सा होते देखा गया है। कई बार उनका गुस्सा सातवें आसमान पर भी पहुंच जाता है और इसी वजह से वह ट्रोलिंग का शिकार तक हो चुकी हैं। जानते हैं, वह मौके जब जया बच्चन को सबके सामने आया बुरी तरह गुस्सा...
विज्ञापन

2 of 6
जया बच्चन - फोटो : ANI
जब सेल्फी ले रहे कार्यकर्ता को मार दिया था धक्का
जया बच्चन ने जब से राजनीति का रुख किया है, वह चुनावी रैलियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसी तरह से एक बार जया बच्चन तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में रोड शो रही थीं, इसलिए भीड़ भी काफी ज्यादा थी। उसी वक्त उनका एक कार्यकर्ता सेल्फी लेने की कोशिश करता है, ये देखते ही जया का गुस्सा अपने ही कार्यकर्ता पर फट पड़ा। उनके ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने कार्यकर्ता को धक्का दिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 6
जया बच्चन - फोटो : ani
जब फोटोग्राफर को कह दिया था जंगली
2014 के चुनाव में जब जया वोट डालकर बाहर निकल रहीं थीं, तो अचानक किसी फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींच ली बस फिर क्या था जया बच्चन को बुरी तरह गुस्सा आ गया और वह फोटोग्राफर पर भड़क गईं यहां तक की उन्होंने उसे जंगली तक कह दिया था। 

4 of 6
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फैन के फोटो लेने पर सिखाई थी तमीज
एक बार जया किसी पार्टी से बाहर निकल रही थीं और इसी दौरान एक फैन ने अपने मोबाइल से उनकी फोटो लेने लगता है,यह देखती ही जया उस फैन पर भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'क्या फोटो खींचने से पहले तुमने मुझसे पूछा? तमीज सीखो। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
भाजपा को दिया था बुरे दिन आने का श्राप
राज्यसभा में जया बच्चन को कई मौकों पर राजनेताओं पर भड़कते हुए देखा जाता है। वह अक्सर कई मुद्दों पर काफी अग्रेसिव हो जाती हैं। एक बार इसी तरह से एक बार ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इसके बाद जया बुरी तरह भड़क गईं और कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया बच्चन - फोटो : पीटीआई
जब संसद में रवि किशन पर भड़कीं थी जया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद ड्रग का एंगल भी खूब उछला था और इस मुद्दे पर अभिनेता रवि किशन ने संसद में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री को ड्रग्स और नशे का अड्डा बनता जा रहा है, बॉलीवुड को नशा से मुक्त कराने की जरूरत है। इस मामले में जया बच्चन बॉलीवुड के सपोर्ट में उतरीं थीं और संसद में ही बुरी तरह भड़कते हुए रवि किशन पर निशाना साधा था। यहां तक कि उन्होंने कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इसके बाद भी जया बच्चन को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें