फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: हरिवंश राय बच्चन की इस शर्त की वजह से हुई थी अमिताभ और जया की शादी, जानें पूरा किस्सा

Fri, 09 Apr 2021 07:58 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हर किरदार में अपनी छाप छोड़ देने वाली अभिनेत्री जया भादुड़ी, जो बाद में जया बच्चन बनीं, हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। सत्यजीत रे और ऋषिकेश मुखर्जी जैसे गुणी निर्माता, निर्देशकों ने उनके हुनर को दूर से देखकर ही पहचान लिया था। ये उन गिने-चुने कलाकारों में से रहीं जिन्होंने फिल्मों के साथ राजनीति में भी बराबर नाम कमाया। फिल्मों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने नौ फिल्म फेयर पुरस्कार जीते, जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और तीन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं इनकी कुछ कम सुनी या अनसुनी कहानियां। जया ने 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने शादी रचा ली थी। दोनों की शादी एक शर्त पर हुई थी। जया बच्चन के जन्मदिन के खास मौकर पर आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा...
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और जया की शादी अचानक से हुई। अमिताभ ने बताया था कि  फिल्म जंजीर की सफलता के बाद सारे दोस्त मिलकर लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थीं। लेकिन पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसी वजह से लंदन जाने से पहले 3 जून 1973 को एक सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली और उसी दिन दोनों हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें