फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलयाराजा के संगीत से प्रेरित थी 'आइडिया सेल्युलर' की सिग्नेचर ट्यून, अनिल कपूर पर फिल्माया गया था गाना

Fri, 09 Apr 2021 07:57 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, किरन वैराले - फोटो : Social media

भारतीय श्रोताओं के बीच संगीत का एक अलग ही स्थान है। बात फिल्मों की हो या फिर किसी विज्ञापन की लोग हर बार खास और नया म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी लोगों की मांग और पसंद का विशेष ख्याल रखते हैं साथ ही बाजार की पूरी परख भी। कई बार कुछ ऐसी धुनें बन जाती हैं, जो गाने पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं और वो गाना हिट हो जाता है। वहीं, संगीतकारों की कोशिश उस गीत को सिर्फ हिट कराने की ही नहीं बल्कि लोगों के जहन में उतारने की भी रहती है। इस चक्कर में ये कई बार म्यूजिक कॉपी भी करते हैं। हो सकता है कभी आपको भी ऐसा लगा हो कि ये धुन पहले भी कहीं सुन रखी है। हो सकता है कई बार म्यूजिक चोरी के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें भी आपने पढ़ी हों। लेकिन आज हम एक ऐसी धुन से रुबरू करवाने जा रहे हैं, जो एक समय आपके बेहद करीब थी और आप सब उसे रोज सुना करते थे।

विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर, किरन वैराले - फोटो : Social media
दरअसल, इस बार हम किसी गाने की नहीं बल्कि टेलीकॉम कंपनी ‘आइडिया’ की बात कर रहे हैं। आइडिया सेल्युलर की सिग्नेचर ट्यून तो बेशक आप सभी ने सुनी होगी। बल्कि ये काफी जानी-पहचानी म्यूजिक थी। इस ट्यून के पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिससे शायद आप वाकिफ नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर, किरन वैराले - फोटो : Social media

टेलीकॉम कंपनी आइडिया प्रीपेड की सिग्नेचर ट्यून दक्षिण के लोकप्रिय संगीतकार इलयाराजा के म्यूजिक से प्रेरित थी। कहते हैं कि ट्यून को उनके एक गाने ‘नगूवा नयना मधुरा मौना’ से लिया गया था। 1983 में यह गीत दक्षिण भारत में काफी मशहूर था और लोगों की जुबान पर भी। वहीं, इस गाने से एक और खास बात जुड़ी है।

4 of 5
अनिल कपूर, किरन वैराले - फोटो : Social media

दरअसल, यह गाना हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। उस पिक्चर का नाम ‘पल्लवी अनुपल्लवी’ था, जिसमें किरन वैराले अनिल कपूर की अभिनेत्री थीं। अब तक कई हिट फिल्में दे चुके मंझे हुए निर्देशक मणिरत्नम ने पिक्चर को निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर, किरन वैराले - फोटो : Social media
‘पल्लवी अनुपल्लवी’ एक ऐसी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म थी, जिसमें कम उम्र का युवक एक शादीशुदा महिला के प्यार में पड़ जाता है, जो अपने पति से अलग हो चुकी होती है। परिवारिक बाध्यताएं, सामाजिक बेड़ियों और कई समस्याओं से संघर्ष करती कहानी फिल्म को दिलचस्प बनाती है। इन सबके बीच प्यार की नई परिभाषा भी तलाशती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें