फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'गुड्डी' से राज्यसभा की सांसद तक, 45 साल में कितनी बदल गईं जया बच्चन

Tue, 09 Apr 2019 01:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड में 45 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) 9 अप्रैल को 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जया ने महज 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। लंबे बाल और मुस्कुराने के स्टाइल के साथ-साथ उनकी एक्टिंग ने धीरे-धीरे लोगों को अपना कायल बना दिया था। जया उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो राजनीति में है। जया इस वक्त समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्य सभा सदस्य हैं। तो चलिए आपको तस्वीरों के जरिए जया बच्चन का बदलता हुआ लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Jaya Bachchan in Mahanagar film - फोटो : twitter
जया बच्चन की पहली फिल्म बंगाली थी। इस फिल्म का नाम 'महानगर था। इस फिल्म के समय जया की उम्र महज 15 साल थी। यह तस्वीर उसी फिल्म की है। 
विज्ञापन

3 of 7
Guddi - फोटो : file photo
इसके बाद जया बच्चन ने कई बंगाली फिल्में की। जया की पहली हिंदी फिल्म 'गुड्डी' थी जो साल 1971 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिट हुई थी इसके बाद जया मुंबई शिफ्ट हो गई। 

4 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
'गुड्डी' फिल्म के बाद जया की इमेज क्यूट सी स्कूल गर्ल की बन गई थी। अपनी इस छवि को जया तोड़ना चाहती थी। इसके बाद जया ने ग्लैमरस रोल करने की ठानी। फिल्म 'जवानी जानेमन' में जया का यही लुक नजर आया।
विज्ञापन

5 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
इसके बाद जया ने कई फिल्में की और सभी हिट रहीं। इन फिल्मों में जया का लुक भी काफी सराहा गया। इन फिल्मों में उपहार, पिया का घर, परिचय, कोशिश, बावर्ची शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Zanjeer film - फोटो : file photo
जया ने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में जंजीर, अभिमान, चुपके-चुपके, शोले और सिलसिला शामिल हैं। इन फिल्मों में जया के लुक काफी इंप्रेसिव थे और समय के साथ बदलाव भी नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
जया बच्चन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने हमेशा उम्र और समय का ध्यान रखते हुए फिल्मों का चुनाव किया। कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो या फिर लागा चुनरी में दाग हो। सभी किरदारों में यह बात साफ झलकती है। जया आखिरी बार बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्म 'द्रोणा' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। राजनीति में आने के बाद जया बच्चन ने फिल्मों से दूरी बना ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें