फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को नागवार गुजरा पाकिस्तानी बनना, ठुकरा दिया करोड़ों का ऑफर

Tue, 09 Apr 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'तेरा यार हूं मैं' कि शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ बन रही है। अमिताभ ने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी में शुरू कर दी है। फिल्म को टी तमिलवानन निर्देशित कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि अमिताभ को एक हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
दरअसल अमिताभ ने ऐसा क्यों किया ये जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को ऑस्कर विनर साउंड डिजानइर रेसल पोक्यूटी ने एक फिल्म में पाकिस्तानी नायक का रोल ऑफर किया था। इस फिल्म पर पिछले 2 साल से बात चल रही थी लेकिन अमिताभ को पाकिस्तानी बनना नागवार गुजरा और उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Badla film amitabh - फोटो : you tube
ये फिल्म साउंड डिजानइर रेसल पोक्यूटी का बतौर डायरेक्टर डेब्यू है। रिपोर्ट के मुताबिक इस इस प्रोजेक्ट को अमिताभ बच्चन ने करने से इंकार कर दिया है, जिसकी वजह भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के बिगड़े रिश्ते हैं। हालांकि पहले इस फिल्म को बिग बी ने हां कह दी थी लेकिन डेट्स नहीं मिल पाने की वजह से बात नहीं बन सकी और पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद से बिग बी ऐसा कोई किरदार नहीं करना चाहते हैं।

4 of 5
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class
अमिताभ बच्चन ने अभी दो दिन पहले ही देश की सबसे महंगी MPV (मल्टी परपज वीइकल) Mercedes-Benz V-Class खरीदी है। इस एमपीवी को दुनिया भर में इसके लग्जरियस इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। Mercedes-Benz ने 24 जनवरी को भारत में V-Class MPV लॉन्च की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें