फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन के बर्थडे और कन्हैया कुमार के नामांकन में फिल्मी सितारों सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 09 Apr 2019 06:52 AM IST
गौरव द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan, Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
बॉलीवुड में 45 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस जया बच्चन 9 अप्रैल को 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जया ने महज 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। लंबे बाल और मुस्कुराने के स्टाइल के साथ-साथ उनकी एक्टिंग ने धीरे-धीरे लोगों को अपना कायल बना दिया था। जया उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो राजनीति में है। जया इस वक्त समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्य सभा सदस्य हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Swara
विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का 9 अप्रैल को जन्मदिन है। स्वरा जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतना ही विवादों से गहरा नाता रहा है। हर मामले पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। अपने एक्टिंग के बल पर स्वरा कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma
इंडियन प्रीमियर लीग में अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए मुंबई में एक नई चुनौती सामने आ गई है। फिल्म जीरो के बाद से कोई दूसरी फिल्म साइन न करने और लगातार भारतीय क्रिकेट टीम या आईपीएल के मैचों में उनकी व्यस्तता देख इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि अनुष्का अभिनय की बजाय अब निर्देशन में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं।

4 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
साउथ एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालाकृष्ण एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बीते कुछ समय से चुनाव अभियान के दौरान बालाकृष्ण लोगों के साथ अपने व्यवहार को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। तेलगुदेशम पार्टी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी ही पार्टी के समर्थक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanhaiya kumar - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। पक्ष और विपक्ष चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। लेकिन इस बीच लोगों की निगाहें बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर जाकर टिक गई हैं। इस सीट से जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनाव लड़ेंगे। आज वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। खबर है कि इस मौके पर उनके साथ कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें