फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर खींचने पर भड़कीं जया बच्चन, फोटोग्राफर्स को मांगनी पड़ गई माफी

Fri, 15 Jan 2021 08:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन काफी सख्त मिजाज वाली महिला मानी जाती हैं। उन्हें तस्वीरें देना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो गुस्सा होते देखा गया है। इसी वजह के चलते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस बार फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर्स को माफी तक मांगनी पड़ गई।
विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में जया बच्चन मुंबई के एक इलाके में नजर आई थीं। वह डेंटल क्लिनिक पहुंची थीं। इस दौरान कार से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस तरह जया बच्चन की तस्वीरें लेना उन पर भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरें लेने पर जया बच्चन पैपराजी पर भड़क गईं। कार से उनके ड्राइवर ने उतरकर तुरंत तस्वीरें खींचने के लिए मना किया लेकिन तब तक जया का पारा चढ़ चुका था। उन्होंने इस बात के लिए पैपराजी को डांट दिया।

4 of 5
जया बच्चन - फोटो : फाइल
पैपराजी को डांटते हुए जया बच्चन ने कहा कि 'आप लोग यहां भी पहुंच जाते हैं।' इस पर जवाब देते हुए पैपराजी ने कहा कि 'आपकी गाड़ी देखकर हम यहां आए।' जया के थोड़ा सा भड़कते ही फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांग ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : फाइल
एक शो में जब जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। दोनों ने बताया - 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'

 
TRP WEEK 1: 'कुंडली भाग्य' को पीछे कर इस शो ने पहले नंबर पर जमाया कब्जा, टॉप 5 में शामिल हुआ ये सीरियल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें