फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के लिए करियर का लिटमस टेस्ट बनी जवानी जानेमन, पहले दिन इतने करोड़ कमाने पर ही होगी हिट

Thu, 30 Jan 2020 10:10 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Jawani jaaneman - फोटो : social media
साल 2020 के पहले महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस पर इसके लीड हीरो सैफ अली खान के लिए लिटमस टेस्ट साबित होने जा रही है। सैफ अली खान की बतौर हीरो तमाम फिल्में एक के बाद एक लगातार फ्लॉप होती रही हैं। सैफ जनवरी के दूसरे शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में विलेन के तौर पर दिखे और इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
Jawani jaaneman - फोटो : social media
फिल्म जवानी जानेमन को मशहूर निर्माता वाशू भगनानी के बेटे जैकी भगनानी ने सैफ अली खान और जय शेवकरमानी के साथ मिलकर करीब 30 करोड़ के बजट में बनाया है। फिल्म के प्रिंट और प्रचार (पी एंड ए) पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आया है। फिल्म का विषय ऐसा है कि इसकी चर्चा अब तक सिर्फ मेट्रो शहरों में हो सकी है। देश में हिंदी फिल्मों का समग्र रूप से सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले दो वितरण क्षेत्रों दिल्ली-उत्तर प्रदेश और पूर्वी पंजाब (चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू व कश्मीर) में फिल्म को लेकर किसी तरह की उत्सुकता नहीं देखी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Jawani jaaneman - फोटो : social media
अमर उजाला फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल के मुताबिक फिल्म जवानी जानेमन को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर ये फिल्म पहले दिन पांच करोड़ से कम का कलेक्शन करती है तो इसका हिट हो पाना मुश्किल है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ का बिजनेस करना होगा और इसके लिए इसे पहले हफ्ते में ही करीब 60 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर करना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
Jawani jaaneman - फोटो : social media
फिल्म जवानी जानेमन की कहानी एक ऐसे अधेड़ उम्र के दिलफेंक इंसान की है जिसके जीवन में अनचाही बेटी को लेकर भूचाल आ जाता है। इस घटना के बाद वह अपने जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर ही रहा होता है कि उसे अपनी बेटी के भी गर्भवती हो जाने का पता चलता है। फिल्म में सैफ अली खान की बेटी के रूप में मशहूर अभिनेत्री पूजा बेटी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला हिंदी सिनेमा में बोहनी करने जा रही हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकते हैं आसिम के भाई ! दी थी मारने की धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें