विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजय सेतुपति निभाएंगे ये किरदार
वैसे तो हर तरफ चर्चा थी कि तमिल निर्देशक एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण,नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, राणा दग्गुबाती और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है राणा दग्गुबाती की जगह इस फिल्म में विजय सेतुपति ने ले ली है। जी हां, सामने आती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'जवान' के मेकर्स ने शुरुआत में 'बाहुबलि' फेम राणा दग्गुबाती से संपर्क किया था। लेकिन वह डेट्स न होने के कारण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके।