'पठान' से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिलाने के बाद अब शाहरुख खान 'जवान' बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' की रिलीज हर तरीके से ग्रैंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था उसी दिन से फैंस इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित थे। प्रशंसकों के इस उत्साह को 'जवान' के गानों और इसके पिछले दिनों रिलीज हुए प्रिव्यू ने और भी बढ़ा दिया है। किंग खान के फैंस अब उनकी इस जबर्दस्त एक्शन फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास इन्हीं फैंस के लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुनकर यह झूम उठेंगे। दरअसल, शाहरुख खान खुद दुबई में एक मेगा के दौरान 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।