फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: ओटीटी पर जवान देखने का अलग होगा अनुभव, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट बड़ी होगी फिल्म

Mon, 18 Sep 2023 06:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की हालिया रिलीज 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दबदबा अब भी कायम है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर धमाल मचाया था। वीकडेज के बाद दूसरे वीकएंड पर भी फिल्म ने बंपर कमाई की है। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
Aaliyah Kashyap: वजन बढ़ने पर लोगों के कमेंट से परेशान हो उठी थीं आलिया, बोलीं- मेरी मानसिक सेहत पर असर हुआ
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक ओटीटी पर इस फिल्म का रनटाइम ज्यादा होगा। दरअसल, थिएटर में रिलीज करने के लिए इस फिल्म के कुछ सीन जानबूझकर एडिट कर दिए गए थे, लेकिन कहा जा रहा है कि ओटीटी संस्करण में यह सीन रखे जाएंगे, जिसकी वजह से फिल्म का रन टाइम 20 मिनट तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
जवान का गाना 'जिंदा बंदा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान के निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म का एक बिल्कुल नया कट तैयार करने का काम किया है। इसका उद्देश्य दर्शकों को अधिक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है। कथित तौर पर, दर्शक ओटीटी पर लगभग 3 घंटे और 15 मिनट अधिक व्यापक रनटाइम की उम्मीद कर सकते हैं। सिनेमाघरों में यह मूल रूप से 2 घंटे और 45 मिनट की थी।

4 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जवान' में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। विजय सेतुपति, करण ग्रोवर, एजाज खान, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि जैसे अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि फिल्म अगले साल के लिए स्थगित हो सकती है। हालांकि, शाहरुख ने जवान के सक्सेस मीट पर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म तय समय पर ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
Ganapath: इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत', निर्माताओं ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें