फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: फिल्म निर्माता नहीं वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, ऐसे हुई सिनेमाई करियर की शुरुआत

Sun, 10 Sep 2023 10:32 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप आज यानी 10 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। अपनी इन फिल्मों के लिए उन्हें लोगों से काफी प्रशंसा भी मिली, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अनुराग कभी चकाचौंध से भरी इस दुनिया में आना ही नहीं चाहते थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, उनका सपना कुछ और ही था। दरअसल, अनुराग दुनिया और ब्रह्मांड में छिपे रहस्यों को खोजना चाहते थे। उनका सपना था कि वह वैज्ञानिक बने और इसलिए उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन भी लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
यहां से उनका रुझान धीरे-धीरे थिएटर की तरफ बढ़ने लगा और फिर उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखने का मन बना लिया। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अनुराग कश्यप की फिल्म में भी काफी विवादों में रही हैं। हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक अनुराग कश्यप अगले साल अपने 20 साल पूरे कर लेंगे। एलिस ओ कॉनर उर्फ एयन रैंड के उपन्यासों के शौकीन अनुराग हिंदी सिनेमा में असली कहानियों पर काम करने वाले लेखक और निर्देशक रहे हैं।
 

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : social media
करियर के शुरुआती दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने वाले अनुराग कश्यप इंडस्ट्री का एक जाना नाम हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी सीरीज सैक्रेड गेम्स के लिए भी जाने जाते हैं। नेटफ्लिक्स ओरिजिनल की यह सीरीज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अनुराग अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। करियर में सफलता हासिल करने वाले अनुराग रिश्तो के मामले में कुछ खास सफल नहीं हुए। उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही असफल रहीं। हालांकि तलाक के बाद भी अनुराग अपने दोनों पत्नियों एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और आरती बजाज के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Jawan 200 Cr: ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए 200 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में अनुराग कश्यप ने अपनी पहली फिल्म ‘पांच’ बनाई। हालांकि ये कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। कुछ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में उनकी फिल्म जरूर दिखाई गई। साल 2007 में अनुराग की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ आई। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘देव डी’, ‘गुलाल’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘अगली’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मनमर्जिया’ सहित अन्य फिल्में बनाईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें