फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawaan on OTT: शाहरुख खान का 'जवान' इस ओटीटी पर देगा दस्तक, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

Wed, 29 Jun 2022 02:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म जवान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान के फैंस उनकी वापसी का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'जवान' का टीजर और मोशन पोस्टर रिलीज कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज से पहले ही करोड़ो का बिजनेस कर लिया है। कैसे? पढ़िए हमारी यह रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media
हुई 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। यानी सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ समय बाद शाहरुख खान की फिल्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के बीच तकरीबन 120 करोड़ रुपये की डील हुई है। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की यह पहली ऐसी फिल्म है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसे अभिनेता की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म के बारे में शाहरुख खान ने कहा, 'जवान एक यूनिवर्सल स्टोरी है जो भाषाओं, भौगोलिक क्षेत्रों से परे है। यह फिल्म सभी के आनंद के लिए है। इस फिल्म को बनाने का श्रेय एटली को जाता है, जो मेरे लिए भी एक शानदार अनुभव रहा है क्योंकि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। टीजर आने वाले समय की झलक देता है।'
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एटली शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, और यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें