फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद जाफरी के जन्मदिन और भाजपा सांसद पर भड़कीं ऋचा चड्ढा सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 04 Dec 2019 12:11 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Javed Jaffrey,Richa Chadda - फोटो : amar ujala
जावेद जाफरी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर रहे जिन्हें अदाकारी विरासत में मिली । यही देखते हुए उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची, लेकिन फ्लॉप साबित हुए। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसा परचम लहराया कि दुनिया उन्हें सलाम करती है। इस एक्टर का नाम है जावेद जाफरी ।

पढ़ें: टैलेंट का पुलिंदा हैं जावेद जाफरी, एक्टिंग में फ्लॉप होने के बावजूद दुनिया में लहाराया परचम
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta - फोटो : file photo
'बिग बॉस 11' के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता की होगी 'घर वापसी'
'बिग बॉस' के इतिहास में नया अध्याय लिख रहे सीजन 13 में एक नया ट्विस्ट आने जा रहा है। इस सीजन में पहली बार 'बिग बॉस' का एक पूर्व प्रतियोगी नजर आने वाला है। 'बिग बॉस 11' के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की शो में जल्द एंट्री होगी। विकास की एंट्री शो के लिए काफी खास साबित हो सकती है। 

पढ़ें: 'बिग बॉस 11' के 'मास्टर माइंड' विकास गुप्ता की होगी 'घर वापसी', पलट सकता है सीजन 13 का पूरा खेल
विज्ञापन

3 of 5
Himesh Reshammiya - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडल 11 को मिला नया जज
हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने 'मीटू' के आरोपों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही शो के लिए नए जज की तलाश जारी थी। कई नाम इस बीच सुर्खियों में आए लेकिन आखिरकार अब शो के नए जज का खुलासा हो गया है। दरअसल अनु मलिक की जगह इंडियन आइडल 11 में अब हिमेश रेशमिया नजर आएंगे।

पढ़ें: इंडियन आइडल 11 को मिला नया जज, शो से जुड़ते ही कह दी ये बड़ी बात

4 of 5
Dangal - फोटो : file photo
'दंगल' बनी दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, सलमान और सनी लियोनी सबसे ज्यादा खोजे गए
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। याहू इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में आई फिल्म 'दंगल' मौजूदा दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में टॉप पर है। दंगल ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 2100 करोड़ का कारोबार किया था।

पढ़ें: 'दंगल' बनी दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, सलमान और सनी लियोनी सबसे ज्यादा खोजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Chadda - फोटो : file photo
बीजेपी सांसद पर भड़कीं ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। ट्विटर पर वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इस वजह वो कई बार ट्रोल के निशाने पर भी आती रहती हैं। हालांकि ऋचा को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब इस बार ऋचा ने बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया है।

पढ़ें: बीजेपी सांसद पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, रामायण-महाभारत से जुड़ा दिया था ये बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें