फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ताशकंद फाइल्स' पर जावेद अख्तर का दो टूक जवाब, प्रोड्यूसर ने भी ये ट्वीट कर दिखाए तेवर

Sun, 14 Apr 2019 07:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : amar ujala
लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले और रिलीज होने के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। यहां तक कि लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को नोटिस भी भेज दिया था। इसके बाद प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के डायरेक्टरों की इस मामले पर राय मांगी थी। अब इस मामले पर जावेद अख्तर ने ट्वीट करके अपनी राय रखी।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : file photo
गीतकार जावेद अख्तर हर मामले पर बड़ी बेबाकी से जवाब देते है। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- 'आपने इस मामले पर राय देने के लिए कहा था। मैंने दिया। अच्छा लगा कि आपने पसंद किया। अब आपकी बारी। आपने उन आलोचकों को तथाकथित आलोचक कहा है कि यदि वो तथाकथित है तो उन्हें फिल्म देखने के लिए क्यों परेशान कर रहे हैं।' 
 



विज्ञापन

3 of 5
Ashok Pandit - फोटो : file photo
जावेद साहब ने आगे लिखा- 'आप उन्हें ग्रुप कहने के बजाय गैंग कह रहे हैं। गैंग बहिष्कार नहीं करते हमला करते हैं।' जावेद अख्तर के इस जवाब के बाद 'द ताशकंद फाइल्स' के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने फिर एक ट्वीट किया। अशोक पंडित ने लिखा- 'सम्मान के साथ सर। लिंचिंग के कई रूप होते हैं। मुझे लगता है कि इन फिल्म आलोचकों ने विवेक अग्निहोत्री की लिंचिंग की है। सड़क पर लिंचिंग और बौद्धिक लिंचिंग में कोई अंतर नहीं है। मैं दोनों की निंदा करता हूं। अपनी राय के साथ खड़ा हूं।'

4 of 5
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें, 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज होने से पहले ही लाल बहादुर शास्त्री के पोतों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस फिल्म में दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभायी है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान फिल्म का रिलीज होना ठीक नहीं है। इससे वोटर्स पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए शास्त्री परिवार के किसी भी सदस्य से अनुमति नहीं ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
शास्त्री जी के दोनों पोतें कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड में भी इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 'द ताशकंद फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी हुई है। फिल्म ने 2 दिन में महज 1 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें