सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'भारत' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । जब भी ये जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर आती है, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है । दर्शकों को भी ये जोड़ी बहुत पसंद है । रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिलती है ।
विज्ञापन
2 of 5
katrina kaif
एक समय पर सलमान और कटरीना एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं । सलमान ने तो कटरीना के साथ रिश्ता होने पर हमेशा चुप्पी साधे रखी । वहीं कटरीना ने एक चैट शो में सलमान को डेट करने का हिंट दिया था । कटरीना साल 2007 में लारा दत्ता के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंची थीं ।
विज्ञापन
3 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
इस दौरान करण जौहर ने कटरीना कैफ से कई पर्सनल सवाल पूछे थे । करण ने कटरीना से कहा कि आपने कभी भी सलमान खान संग रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई । इस पर कटरीना ने कहा था, 'कुछ लोग अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं क्योंकि वह दूसरे की राय को हैंडल नहीं कर पाते हैं ।'
4 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
'मैं अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना चाहती हूं ।' इसके बाद करण ने कहा था, 'तो क्या आप सलमान खान को डेट कर रही हैं ।' तब कटरीना ने कहा था, 'मैं शादी से पहले और शादी के बाद एक डायरी करना चाहती हूं कि मैंने क्या-क्या किया । मैं शादी से पहले की डायरी को खाली रखना चाहती हूं ।'
करण ने कटरीना से कहा कि बेशक आप सिंगल नहीं हैं । कटरीना ने कहा, 'मुझे ब्रेक के बाद आपके सवाल का जवाब आया है कि मैं और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं ।' बता दें कि रणबीर कपूर संग नजदीकियों के चलते सलमान और कटरीना का रिश्ता खत्म हो गया था ।