फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगिरह के बाद जावेद अख्तर के घर बजेगी शहनाई, इस मॉडल के साथ निकाह करेंगे फरहान अख्तर

Sat, 11 Jan 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar and shibani dandekar - फोटो : amar ujala
लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के रिश्ते में बंधने का मूड बना रहे हैं। करीबी सूत्रों से पता चला है कि ये दोनों इसी साल शादी करके अपने रिश्ते को नए आयाम तक ले जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक ये जोड़ा इसी साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में है। फरहान अपनी आने वाली फिल्म तूफान के रिलीज होने के बाद साल के अंत में शादी करने की योजना बना रहे हैं। वह इससे पहले भी इस शुभ कार्य को अंजाम देकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है लेकिन फरहान और शिबानी ने अपने इस खास दिन की तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shibani farhan - फोटो : amar ujala
हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में शिबानी ने लिखा, 'मेरे जीवन में खुशियां और प्यार का जादू भरने के लिए आपका धन्यवाद। आप मुझे अब तक मिले सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं। असल में दुनिया को आपके ही जैसे और ज्यादा लोगों की आवश्यकता है।'

4 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : social media
आगे शिबानी लिखती हैं, 'मैंने कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जो आपके जितना दयालु, सचेत, निःस्वार्थ और बहादुर हो। मैं आपके साथ रहने भर से ही कितना कुछ सीख चुकी हूं। आप मुझे अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। अपने जीवन के हर हिस्से में मुझे शामिल करने, मुझे इतना खास महसूस कराने और हमेशा हम दोनों के लिए समय निकालने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : instagram
शुरुआत में इन दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। सितम्बर के महीने में शिबानी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें वह किसी का हाथ पकड़े हुए हैं लेकिन चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। इसी के साथ अफवाहें उड़ने लगी थीं कि यह फरहान अख्तर हैं। उसके कुछ समय बाद ही फरहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वही तस्वीर साझा की। तब इस बात की पुष्टि हो गई कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें