बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जो अपनी बात लोगों के सामने बड़ी बेबाकी और पुख्ता तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। लेखक अपने इन्हीं विचारों के कारण कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट की गूंज भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका तक सुनाई दी है। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की धर्मपत्नी मिशेल ओबामा से एक निवेदन किया है, जो सबको अचंभित कर रहा है।