Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
इसे लेकर चुनावों की तारीख बदलने की भी मांग उठ रही है। वहीं इस मामले पर हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का भी बयान आया है। दरअसल, वह रमजान और चुनाव पर हो रही बहस से बहुत परेशान हैं जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जावेद ने ट्वीट कर लिखा ' रमजान और चुनाव को लेकर हो रही बहस बकवास है, चुनाव और रमजान को आपस में जोड़कर विवाद खड़ा करना तर्कसंगत नहीं है, यह धर्मनिरपेक्षता पर करारा तंज है जो मेरे लिए सहनीय नहीं है, मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को इस पर विचार करने की जरूरत है।'