जावेद अख्तर
- फोटो : पीटीआई
एक इंटरव्यू के दौरान जब जावेद अख्तर से कैंसिल कल्चर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक 'गुजरता दौर’ बताया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कल्चर काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है और दर्शकों द्वारा इसकी सराहना की जाती है, तो यह जरूर सफल होगी। अगर यह अच्छी नहीं है और दर्शकों इसे पसंद नहीं करते, तो यह काम नहीं करेगी। मुझे नहीं लगता कि कैंसिल कल्चर और बायकॉट की इस तरह की अपील कोई काम करती है।'