फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने किया कंगना रणौत पर मानहानि का केस, इस दिन होगी सुनवाई

Tue, 03 Nov 2020 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
भाई की शादी में व्यस्त कंगना रणौत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंगना के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। खबर है कि जावेद अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।


 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

खबर है कि काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया और अब उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। जिसकी सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मामले की सुनवाई को अंधेरी कोर्ट ने टालकर तीन दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। 


विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बता दें कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?" इतना ही नहीं कंगना भी कई इंटरव्यूज में जावेद अख्तर पर हमला बोल चुकी हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram- @TeamKangana
दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को दूसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंगना को अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram- @TeamKangana
बता दें कि इससे पहले बांद्रा पुलिस ने 21 अक्तूबर को नोटिस जारी कर अभिनेत्री कंगना और उनकी बहन रंगोली को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। हालांकि रणौत के वकील ने इस नोटिस के जवाब में पुलिस से कहा था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और वह अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस वजह से पेश होने में असमर्थ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें