फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर के ट्वीट पर जावेद अख्तर का कमेंट-'शशि जी-लाइनों पर भरोसा मत करें, साख को नुकसान होगा'

Mon, 22 Jul 2019 01:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर, शशि थरूर - फोटो : Twitter

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते हैं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल करने वालों में जावेद अख्तर का नाम जुड़ गया है। दरअसल शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था-  'खुदा की मोहब्बत को फ़ना कौन करेगा? सभी बंदे नेक हों तो गुनाह कौन करेगा? ऐ ख़ुदा मेरे दोस्तों को सलामत रखना, वरना मेरी सलामती की दुआ कौन करेगा और रखना मेरे दुश्मनों को भी महफ़ूज़, वरना मेरी तेरे पास आने की दुआ कौन करेगा. ' थरूर ने आगे लिखा कि मिर्ज़ा ग़ालिब की 220वीं सालगिरह। कितने महान शेर।
 



 

 

विज्ञापन

2 of 5
javed akhtar

फिर क्या था जैसी ही ये शायरी जावेद अख्तर तक पहुंची उन्होंने तुरंत ट्वीट कर शशि थरूर को इसकी जानकारी दी। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर लिखा, 'शशि जी, जिस किसी ने आपको ये लाइनें दी हैं उसपर कभी भरोसा मत कीजिएगा। जाहिर है कि किसी ने ये लाइनें आपको इस मकसद से दी हैं ताकि आपकी साहित्यिक साख को नुकसान पहुंचे।'




 

 

विज्ञापन

3 of 5
शशि थरूर - फोटो : Instagram

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद फैंस के भी रिएक्शन आने लगे। इसके बाद शशि थरूर ने भी जावेद अख्तर का शुक्रिया करते हुए लिखा- 'गालिब मेरे पसंदीदा हैं, लेकिन आज उनका जन्मदिन नहीं है। मुझे गलत जानकारी दी गई थी। जावेद अख्तर और अन्य दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे मेरी गलती का एहसास करवाया।'  



 

 

4 of 5
टिप-टिप बरसा पानी - फोटो : Twitter

इससे पहले भी जावेद अख्तर 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीमिक्स पर भड़के थे। जावेद अख्तर का कहना था कि पुराने गानों को जरूरत के हिसाब से रीक्रिएट करने का सिलसिला रुकना चाहिए। मैंने पहले भी लोगों को लीगल नोटिस भेजे हैं। आज आनंद बख्शी साहब हमारे बीच नहीं हैं, जो विरोध कर सके।' बता दें जावेद अख्तर काफी समय से गानों के कॉपी राइट को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed akhtar - फोटो : file photo
अभी कुछ दिनों पहले ही शबाना आजमी को अपने 'राष्ट्रविरोधी' वाले बयान को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को आगे आना पड़ा। जावेद अख्तर ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें