फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में दिखा सितारों का रंग बिरंगा अंदाज, 'डॉन' बने फरहान

Fri, 17 Jan 2020 02:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान, जावेद- शबाना और बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार (16 जनवरी) को अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। एक तरफ जहां खुद जावेद अख्तर और शबाना आजमी रंग बिरंगे अंदाज में दिखे तो वहीं पार्टी में पहुंचे सितारों भी अलग अलग किरदार में ढले नजर आए। पार्टी में फरहान अख्तर का लुक फिल्म डॉन के गाने 'खईके पान बनारस वाला' वाले अमिताभ की तरह नजर आया। एक नजर पार्टी में पहुंचे सितारों पर..
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ शाद और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर की पार्टी में निर्देशक शाद अली अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। खास मौके पर शाद और उनकी पत्नी का लुक भी काफी खास था। दोनों ही फिल्म दीवार के अमिताभ बच्चन वाले लुक में नजर आए। वहीं अनिल कपूर भी झक्कास अंदाज में पार्टी में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
फराह- उर्मिला और दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आईं। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने भी पार्टी में अपना जलवा बिखेरा। हालांकि दिव्या दत्ता ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया। लाल रंग की ड्रेस में दिव्या दत्ता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

4 of 5
आमिर खान- किरण राव और पत्नी के साथ सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी अपनी पत्नी  किरण राव के साथ नजर आए। हमेशा की तरह दोनों एक साथ काफी जच रहे थे। इसके साथ ही सतीश कौशिक भी अपनी पत्नी के साथ जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तबु, अली- ऋचा और स्वरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में तबु ने भी शिरकत की। वहीं ऋचा चड्ढा ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ नजर आईं, दोनों ने एक साथ मीडिया को जमकर पोज दिए। इन सभी के साथ ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पार्टी में पहुंचीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें