फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर का जन्मदिन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष को अशोक पंडित की लताड़, पांच खबरें

Fri, 17 Jan 2020 06:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
शब्दों के जादूगर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता जां निसार अख्तर प्रसिद्ध शायर और माता सफिया अख्तर लेखिका थीं। जावेद साहब ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत बतौर डायलॉग राइटर की, बाद में वह स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार भी बने। जावेद अख्तर को 8 बार लिरिक्स के लिय फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। भारत सरकार द्वारा वो पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

सड़कों पर सोते थे जावेद अख्तर, इस फिल्म के लिए अमिताभ से भी ज्यादा वसूली फीस
 
विज्ञापन

2 of 5
Ashoke Pandit - फोटो : Ashoke Pandit
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बुधवार जामिया मिल्लिया में कश्मीर पर विवादित बयान दिया। सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए आइशी ने कहा कि कश्मीर को भूलकर हम अपना आंदोलन नहीं जीत सकते। संविधान के साथ छेड़छाड़ की शुरूआत कश्मीर से ही शुरू हुई। ये कश्मीर के हक की लड़ाई है। हम इससे पीछे नहीं हट सकते हैं। वहां जो लोगों के साथ हो रहा है। वह गलत हो रहा है। हर मंच से हम उनके हक की बात करेंगे। आइशी के इस बयान पर फिल्म निर्देशक अशोक पंडित भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये लोग आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं।

अशोक पंडित ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष को लगाई लताड़, आइशी घोष ने कश्मीर पर दिया था विवादित बयान
विज्ञापन

3 of 5
Abhay Deol - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते। लेकिन जब भी वो किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं, उनके काम की तारीफ जरूर होती है। सोशल मीडिया पर अभय खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस बार उन्होंने व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी के जरिए बॉलीवुड पर तंज कसा है।

अभय देओल ने बॉलीवुड पर कसा तंज, 'व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी' के बहाने साधा निशाना

4 of 5
kamal Amrohi - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में जब भी शीर्ष निर्देशकों की गिनती होगी कमाल अमरोहा का नाम उस लिस्ट में जरूर होगा। कहने को उन्होंने सिर्फ 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया। लेकिन महल, पाकीजा, दायरा जैसी फिल्में देकर वो हिंदी सिनेमा में अमर हो गए। बेहतरीन गीतकार, पठकथा, संवाद लेखक और निर्माता-निर्देशक के रूप में कमाल सुपरहिट रहे। एक और खास वजह से कमाल अमरोही जाने जाते हैं वो वजह थीं मीना कुमारी। 

तीन बच्चों के पिता कमाल अमरोही के प्यार में पड़ गईं थीं मीना कुमारी, दो घंटे में रचाई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में किसी बड़े सितारे की फिल्मों में मौका पाने के लिए हाल के दिनों तक तमाम अभिनेत्रियां ना जाने कौन कौन से जतन करती रही हैं। एक मशहूर सितारे की गाड़ी अक्सर तड़के चार बजे एक मशहूर हीरोइन की बहुमंजिला इमारत के पास दिखने का किस्सा हो, एकता कपूर की पार्टी से लापता हो बांद्रा में एक बड़े सितारे के घर आधी रात के बाद एक हीरोइन के पहुंच जाने का किस्सा हो या फिर सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान दुबई के एक होटल में इसी सुपरसितारे से मिलने के लिए चक्कर काटते रहने वाली हीरोइन का किस्सा। ये सारे जतन इसीलिए कि बस एक बड़े बजट की फिल्म में बड़े स्टार के साथ एंट्री हो जाए। लेकिन, अब दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर तक सभी अपनी फिल्में खुद तय कर रहे हैं।

बॉलीवुड हीरोज की चौधराहट पर प्रियंका ने कही मन की बात, इन हीरोइनों की वक्त बदलने के लिए की तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें