फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...

Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
javed akhtar - फोटो : Social Media
गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर सरकार की आलोचना की थी। अब एक बार फिर जावेद अख्तर ने निशाना साधते हुए कहा है कि ये सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
javed akhtar
प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर जावेद अख्तर ने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। गर्व से कहो हम हिंदू हैं का नारा लगवाया जा रहा है, लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता। शरणार्थी की कोई जात या धर्म नहीं होता। इसलिए देश में ऐसा कानून होना चाहिए जिसमें धार्मिक भेदभाव ना हो।
विज्ञापन

3 of 4
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर ने कहा कि आप आम हिन्दुस्तानी से कैसे पूछोगो कि वह हिन्दुस्तानी है। आदिवासी, दलित और गरीब के पास यदि प्रमाण नहीं है तो सरकार उन्हें कहां भगा देगी। इन लोगों ने सरकार को वोट दिया है। वोट लेते समय पूछते उनके वोटर की नागरिकता है कि नहीं। नागरिकता कानून के दायरे में लाकर सरकार कितने लोगों को बाहर निकालेगी। क्या सरकार के पास 10-12 करोड़ की आबादी को डिटेंशन सेंटर में रखने की जगह है।
विज्ञापन

4 of 4
javed akhtar - फोटो : social media
बीते दिनों इतिहासकार रामचंद्र गुहा की गिफ्तारी पर जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, 'मैं महान बुद्धिजीवी माननीय रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह महान भारत देश संकीर्ण राजनीतिक विचारों से ऊपर है। कुछ लोग सहमत नहीं हो सकते लेकिन उनकी आवाज को खामोश करने की कोशिश राष्ट्रीय शर्म है। हम कहां जा रहे हैं?'

हार्दिक पांड्या के साथ 'डीजे वाले बाबू' गर्ल ने की सगाई, रोमांटिक तस्वीर साझा कर जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें