फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं संजना गणेशन? जिनके साथ भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने लिए सात फेरे

Tue, 16 Mar 2021 08:34 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : instagram/sanjanaganesan
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने 15 मार्च को संजना गणेशन संग सात फेरे लिए। शादी के दौरान करीबी मेहमान ही मौजूद रहे। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों के अफेयर की खबरें कभी सामने नहीं आ पाईं, ना ही दोनों कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ देखे गए। ऐसे में सभी जानना चाह रहे हैं कि आखिर संजना गणेशन कौन हैं? तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
संजना गणेशन - फोटो : instagram/sanjanaganesan
संजना गणेशन ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। यह एक डेटिंग बेस्ड रियलिटी शो है। संजना पुणे से हैं। वह फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
संजना गणेशन ने एमटीवी स्प्लिट्सविला के सीजन सात में हिस्सा लिया था। शो के दौरान वह कई वजहों से चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट अश्विनी कौल को डेट किया था। हाथ में चोट की वजह से संजना को शो से बाहर होना पड़ा था। इस सीजन को सनी लियोनी और निखिल चिनपा ने होस्ट किया था।

4 of 5
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : social media
एक वेबसाइट से बात करते हुए अश्विनी ने कहा था कि 'मैं नहीं जानता कि वास्तव में क्या हुआ था। हमने बात की, दोस्त बने, कनेक्शन बना और फिर चीजें हमारे पक्ष में रहीं। हां मैं संजना को डेट कर रहा हूं लेकिन ऐसे कपल हैं जो अच्छे दोस्त हैं।'
संजना ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की नए सिरे से शुरुआत की। वह शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंटरएक्टिव शो, द नाइट क्लब की एंकरिंग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की तस्वीरें साझा करते हुए संजना ने लिखा, 'प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है। प्रेम ने हमें चलाया, हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है। और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें