फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैस्मिन भसीन ने किया अली से प्यार का इजहार, बोलीं- 'मेरे घरवालों को मना लेना'

Sat, 02 Jan 2021 01:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली गोनी, जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो में बिग बॉस में अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। जैस्मिन और अली की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अब हाल ही में जहां एक तरफ सभी ने बीते दिन नया साल मनाया है। लेकिन अली और जैस्मिन का ये नया साल बेहद खास हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
पूरी दुनिया ने बीते दिन नए साल का जश्न मनाया। ऐसे में बिग बॉस के घर में भी नए साल का जश्न मनाया गया। बिग बॉस के घर में घरवालों के लिए नए साल पर ग्रैंड पार्टी रखी गई। इस पार्टी में सभी घरवालों ने खूब मजे किए। लेकिन जैस्मिन भसीन और अली गोनी के लिए ये पार्टी काफी खास रही। पार्टी के दौरान जैस्मिन ने अली से प्यार का इजहार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
न्यू ईयर की पार्टी में जैस्मिन और अली ने स्पेशल डांस किया। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री वैसे भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों हमेशा ही एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। पार्टी में दोनों काफी अच्छे से डांस कर रहे होते हैं। इसी बीच जैस्मिन अली से अपने दिल की बात कह देती हैं। जिसे सुन अली भी बेहद खुश होते हैं और जैस्मिन का माथा चूम लेते हैं।

4 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
जैस्मिन डांस करते समय अली से रिक्वेस्ट करती हैं कि वो उनके पैरंट्स को मना लें। जैस्मिन अली से कहती हैं, 'मेरे घरवालों को मना लेना यार... प्लीज। तू बोलेगा तो मान जाएंगे।' जैस्मिन की बात सुनकर अली भी शरमाते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, 'मैं उन्हें फोन करूंगा... तब बात कर लेंगे।' इसके साथ ही अली जैस्मिन का माथा भी चूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv
गौरतलब है कि अली और जैस्मिन बीते दिनों भी इस तरह की प्लानिंग करते हुए नजर आए थे। अली गोनी और जैस्मिन से राखी सावंत शादी के बारे में सवाल करती हैं जिसके जवाब में दोनों कहते हैं कि अगर दोनों के घरवाले मान जाएंगे तो वो शादी कर लेंगे।

पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने नए साल पर दिया फैंस को तोहफा, बेटी समिशा का करवाया दीदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें