फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने नए साल पर दिया फैंस को तोहफा, बेटी समिशा का करवाया दीदार

Sat, 02 Jan 2021 12:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा की बेटी समिशा शेट्टी - फोटो : Instagram: @theshilpashetty
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा यहां से कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में नए साल पर शिल्पा ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा है शिल्पा की बेटी समिशा की पहली झलक। शिल्पा ने अपने फैंस को पहली बार बेटी समिशा का चेहरा दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपनी और अपने परिवार की कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने गोवा ट्रिप की भी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अब हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा दोनों नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं बेटी समिशा अपने पापा पर गुस्सा होती हुई नजर आ रही हैं। ये देख राज कुंद्रा अपना गाना जारी रखते हैं, तो वहीं समिशा भी उनपर गुस्सा होती हुई नजर आती है।
 

4 of 5
बेटी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'चिंता कम करो और गाओ ज्यादा, समिशा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पिता राजकुंद्रा से कहा कि आपको गाना गाना बंद करना चाहिए। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।' शिल्पा शेट्टी का वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं शिल्पा की बेटी समिशा की क्यूटनेस की भी तारीफें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेठिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म 'हंगामा 2' में भी परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

पढ़ें: नए साल के पहले दिन बाबिल ने किया पिता इरफान खान को याद, तस्वीरें साझा कर लिखा इमोशनल नोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें