फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह पर भड़के सिंगर जसबीर जस्सी, कहा- सिर्फ बैन ही नहीं सजा भी दें

Fri, 05 Jul 2019 02:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Jasbir Jassi, Honey Singh - फोटो : Social Media
आए दिन विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उन पर अपने गीत मखना के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप है। पंजाब महिला आयोग के बाद अब इस पर पंजाबी सिंगर जसबीर ने हनी सिंह को बैन करने के साथ उन्हें सजा देने की भी मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 4
Jasbir Jassi - फोटो : Social Media
इधर महिला आयोग ने पुलिस को हनी सिंह पर कार्रवाई करने के लिए लिखा है। जानकारी के मुताबिक महिला आयोग का कहना है कि हनी सिंह के गीत मखना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Honey Singh - फोटो : instagram
आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी और आईजी (क्राइम) को पत्र लिखा है। उनसे हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग की चेयरपर्सन गुलाटी ने कहा कि पुलिस को हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
honey singh
कहा जा रहा है कि हनी सिंह ने अपने नए गीत मखना में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। पुलिस को इस मामले में 12 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। गुलाटी ने कहा कि जिस गीत में भी महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग किया गया हो, वे पूरे पंजाब में प्रतिबंधित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें