फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर भिड़े कलाकार और जीशान कादरी पर धोखाधड़ी का केस, पांच खबरें

Thu, 03 Dec 2020 01:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और जीशान कादरी - फोटो : फाइल
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर बॉलीवुड हस्तियां बंटी हुई नजर आ रही हैं। कोई इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके पक्ष में नहीं है। अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार इस आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी कंगना से ट्विटर पर भिड़ गए।

किसान आंदोलन पर कंगना रणौत से भिड़े जसबीर जस्सी, बोले- चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है

 
विज्ञापन

2 of 5
यश राज फिल्मस - फोटो : फाइल
देश की सबसे बड़ी फिल्म निर्माता कंपनियों में से एक यशराज फिल्म्स भी मार्वेल सिने यूनिवर्स यानी एमसीयू की तरह कुछ बड़ा करने की फिराक में है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स स्टूडियोज अपने सभी फिल्मी जासूसों को लपेटकर एक फिल्म में लाने की जुगाड़ में है। इसका सिलसिला अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से ही शुरू होगा जिसकी शूटिंग वह इस वक्त यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में ही बड़े बड़े बालों के साथ कर रहे हैं। 

यशराज फिल्म्स बनाएगा जासूसों की 'एवेंजर्स', पठान, टाइगर और कबीर इस मिशन पर निकलेंगे एक साथ

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने आखिरकार बुधवार को उस फिल्म का एलान कर ही दिया जिसके लिए पिछले दो दिन से भूमिकाएं बनाई जा रही थीं। प्रभास ने अपनी एक और एक्शन ड्रामा फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का शीर्षक है 'सालार (Salaar)' और इसके निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म में प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ‘केजीएफ’ से मशहूर हुए निर्देशक प्रशांत नील करेंगे और इसका निर्माण करने की जिम्मेदारी उठाई है विजय किरागंदुर ने।

'बाहुबली' ने पहना ये खूंखार चोला, 'केजीएफ' के निर्देशक के साथ बनाएंगे अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

 

4 of 5
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी - फोटो : फाइल
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कोंकणा सेन जमीनी स्तर की कलाकार हैं। अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत कोंकणा दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। कोंकणा एक फिल्म परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां अपर्णा सेन अपने दौर की शानदार अभिनेत्री रही हैं। कोंकणा का जन्म 3 दिसंबर 1979 को हुआ था।

शादी से पहले गर्भवती थीं कोंकणा सेन, 10 साल बाद लिया पति से तलाक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीशान कादरी और नवाजुद्दीन - फोटो : फाइल
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाने वाले अभिनेता जीशान कादरी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है। 

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर केस दर्ज, प्रोड्यूसर ने लगाया डेढ़ करोड़ की हेराफेरी का आरोप


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें