फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी का हुआ था दर्दनाक अंत, नानी की इस हरकत से टूट गया था रिश्ता

Thu, 03 Dec 2020 12:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक देव आनंद को बॉलीवुड में हमेशा याद किया जाएगा। उनकी बेहतरीन अदाकारी और लाजवाब स्टाइल के चर्चे सदियों तक होंगे। देव साहब की जिंदगी के यूं तो सैकड़ों किस्से हैं लेकिन सुरैया से उनकी मोहबत्त और फिर इस प्यार का दर्दनाक अंत, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 3 दिसंबर को देव आनंद की नौंवी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं अधूरे प्यार की पूरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
सुरैया उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं। उनके पास लंबी-लंबी कारें थीं। दूसरी तरफ देव आनंद शूटिंग पर पैदल आया करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी देव साहब के पास गजब का आत्मविश्वास था। उनकी यही बात सुरैया को बहुत पसंद थी। देव आनंद की सुरैया से पहली मुलाकात फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
सेट पर देव आनंद, सुरैया से खूब फ्लर्ट करते थे। उन्होंने अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में लिखा है,  'विद्या' के सेट पर गाना चला, कैमरा रोल हुआ। सुरैया ने मुझको पीछे से गले लगाया। मैंने उनकी सांसों की गर्माहट महसूस की। मैंने उनके हाथों को चूमा और फिर उनकी तरफ एक फ़्लाइंग किस उछाला।'' सुरैया ने उनके हाथ के पीछे का हिस्सा चूम कर उसका जवाब दिया। निर्देशक ने चिल्ला कर कहा, ''ग्रेट शॉट''।

4 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
सुरैया और देव आनंद की नजदीकियां बढ़ने लगीं। लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। नानी, सुरैया के साथ हर पल पहरा देने के लिए रहती थीं। एक दिन सुरैया सेट पर शूटिंग कर रही थीं। उनके साथ नानी भी मौजूद थीं। लेकिन किसी काम की वजह से नानी को घर जाना पड़ा। इसी मौके का फायदा देव आनंद ने उठाया और वह सुरैया के मेकअप रूम में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरैया और देव आनंद - फोटो : फाइल
करीब 45 मिनट तक सुरैया और देव आनंद बातें करते रहे। देव साहब ने सुरैया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और इसके साथ एक अंगूठी भी उनको दे डाली। जब इस बात की खबर सुरैया की नानी को लगी तो वे गुस्से से लाल हो गईं। उन्होंने देव साहब की भेजी हुई अंगूठी को संमदर में फेंकवा दिया। और फिर इस कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। 

शादी से पहले गर्भवती थीं कोंकणा सेन, 10 साल बाद लिया पति से तलाक


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें