फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बाल कलाकार ने जताया विश्वास, बोला, 'मेरा ये रैप बादशाह को भी पसंद आएगा'

Tue, 04 Feb 2020 04:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेरेड अल्बर्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टीवी के छः वर्षीय बाल कलाकार जेरेड अल्बर्ट सैवेल रैपिंग के अपने नए हुनर की वजह से हाल ही में दुनिया की नजरों में आए, जब उन्होंने भगवान राम की रामलीला पर रैप किया। वह जल्द ही टीवी पर हिंदी सिनेमा के बड़े निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट के निर्माण में बनने वाले शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस शो को गुरुदेव भल्ला निर्देशित और निर्मित कर रहे हैं। इस शो के निर्माताओं ने ही जेरेड का रामलीला पर रैप करते हुए एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसके बाद वह वीडियो वायरल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेरेड अल्बर्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टीवी के दर्शकों को यह रैप 10 फरवरी को प्रसारित होने के बाद देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात है कि यह पहली बार है जब जेरेड ने रैप करने का प्रयास किया है और इसमें वह सफल रहे है! नन्हे कलाकार को इस तरह के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम और उसके दोस्तों से प्रशंसा मिल रही है। इस पर जेरेड ने कह दिया कि उनका ये रैप अगर बादशाह सुनेंगे, तो वे भी इसे बहुत पसंद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
जेरेड अल्बर्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने रैप गीत के बारे में बात करते हुए जेरेड कहते हैं, 'मुझे रैप सॉन्ग की शूटिंग का पूरा अनुभव बेहद अच्छा लगा। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था, और जब टीम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ऐसा करना चाहता हूं, तो मैंने जल्दी से हामी भर दी। मैंने इंटरनेट पर कुछ रैपर्स के वीडियो देखे और रैपिंग करने के समय इस्तेमाल होने वाले हावभाव सीखे। टीम के सदस्यों ने मेरी बहुत मदद की थी। मुझे खुशी है कि लोग रैप को पसंद कर रहे हैं, और मुझे यकीन है कि अगर बादशाह मुझे रैप करते हुए देखेंगे तो वह इसे जरूर पसंद करेंगे! अगर मुझे कभी मौका मिले तो मैं उनसे मिलना और उनके साथ रैप करना पसंद करूंगा।'
विज्ञापन

4 of 4
जेरेड अल्बर्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बाल कलाकारों की विशेषता के साथ नवोदित जेरेड अल्बर्ट सैवेल और हिरवा त्रिवेदी अभिनीत, यह शो दो बच्चों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनकी आत्माएं नियति के आगे मजबूर हो जाती हैं और उनका रिश्ता अनाधिकृत होने के बावजूद, उनके प्रेम को मुक्ति नहीं मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें