फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaqueline Fernandez: 15 साल बड़े शख्स को डेट करती थीं जैकलीन, कई लोगों के साथ रह चुके हैं अफेयर के चर्चे

Sun, 28 Nov 2021 01:51 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ बीते कई समय से अफेयर की खबरों के बीच अब जैैकलीन की सुकेश संग एक मिरर सेल्फी भी वायरल हो रही है। इसे देख कर एक्ट्रेस के बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन का नाम किसी के साथ जुड़ रहा हो। इससे पहले भी जैकलीन अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में बनी रही हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। फिल्मों में आने से पहले वो एक टीवी रिपोर्टर थीं। नौकरी के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड अरब देश बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा थे। हालांकि 2010 में फिल्म 'हाउसफुल' में ब्रेक मिलने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन,साजिद - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ डायरेक्टर साजिद खान के साथ जैकलीन की नजदीकियां बढ़ने लगीं। साजिद खान उम्र में जैकलीन फर्नांडीज से 15 साल बड़े थे। बॉलीवुड में एक सफल एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली जैकलीन को इंडस्ट्री में करियर संभालने में साजिद खान ने काफी मदद की। इससे उन्हें 'हाउसफुल-1' और 'हाउसफुल-2' में ब्रेक मिला।

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala
साल 2012 में इन दोनों के अफेयर के बारे में तो यह खबरें भी आने लगी थीं कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सुनी सुनाई बातों की मानें तो 'हाउसफुल-2' की शूटिंग के दौरान जब जैकलीन सेट पर पहुंचती तो लोग उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। हालांकि कुछ ही समय बाद जैकलीन और साजिद के बीच दूरियां बढ़ीं और उनका ब्रेकअप हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
इसके बाद उनका नाम कुछ वक्त के लिए सलमान खान से भी जुड़ा लेकिन एक्ट्रेस ने पूरी तरह से इसे नकार दिया। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जैकलीन के अफेयर की खबरें आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें