Janhvi-Khushi Kapoor: जान्हवी कपूर और उनकी बहन और अभीनेत्री खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों और उनके पिता औपर अभिनेता बोना कपूर ने लवयापा के गाने पर मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
लवयापा के गाने पर जान्हवी-खुशी और बोनी कपूर की मस्ती भरा वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खुशी कपूर और जुनैद खान अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लवयापा में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इसे और खास बनाने के लिए जान्हवी कपूर और खुशी ने गाने पर एक मजेदार वीडियो जारी किया है। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है बोनी कपूर का कैमियो। अर्जुन कपूर, वरुण धवन और कई सेलेब्स ने इस मजेदार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर का लेटेस्ट वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी और खुशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों कपूर सिस्टर्स गाने के हुक स्टेप को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जान्वही और खुशी के पीछे बोनी कपूर 'आआआ' करते हुए नजर आ रहे हैं। "निकला था लव करने पर पापा आ गए लवयापा।"
विज्ञापन
3 of 5
बोनी-जान्हवी-खुशी की मस्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
अर्जुन कपूर ने इस वीडियो पर लिखा, "अब तक का सबसे बेहतरीन अलाप" वरुण धवन ने हंसते हुए इमोजी बनाए। आलिया कश्यप ने लिखा, "बहुत बढ़िया।" महिमा चौधरी ने हंसते हुए स्माइल इमोजी बनाया और संजय कपूर ने लिखा, 'जब बैकग्राउंड डांसर आगे के डांसर पर भारी पडते हैं।'' तो वहीं जान्हवी, बोनी और खुशी के प्रशंसकों ने इसे क्यूट वीडियो बताया। Rajinikanth-Coolie: रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कुली पर आया नया अपडेट कर देगा उन्हें खुश
4 of 5
आमिर ने भी कही लवयापा के बारे में कई दिलचस्प बात?
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म और इसके कलाकारों की प्रशंसा की थी। आमिर ने कहा, "मैंने इसका रफ कट देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। सेलफोन की वजह से आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसका हमारी जिंदगी में क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म में खुशी कपूर को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर