जाह्नवी कपूर इस साल सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वह 2018 में करण जौहर की फिल्म 'धड़क' में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में कास्टिंग के बाद से ही वह खबरों में बनी हुई हैं। शुक्रवार को जाह्नवी, ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर के घर डिनर के लिए पहुंची।
विज्ञापन
2 of 4
जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और उनकी मां नीलिमा अजीम के साथ शाहिद कपूर के घर डिनर के लिए पहुंची। जाह्नवी जींस और टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही थी। जबकि ईशान ने प्रिंटेड शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था।
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि जब से ईशान और जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का ऐलान हुआ है। वह दोनों ही खबरों में छाए हुए हैं। 'धड़क' मराणी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है, जो अंतरजाति विवाह और ऑनर किलिंग पर आधारित है।
इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। फिल्म 'सैराट' को महज 4 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था, जिसने लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।