फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर का एक और बड़ा धमाका, 9 साल बड़े इस एक्टर के साथ रोमांस करने को हुईं तैयार

Thu, 09 Aug 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर
'कलंक' के बाद करण जौहर एक और पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज यानी 9 अगस्त को करण जौहर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का नाम 'तख्त' है । करण जौहर ने फिल्म के दो पोस्टर के साथ कास्टिंग टीम का खुलासा भी किया। 
विज्ञापन

2 of 4
takht film
फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे । यह जाह्नवी की दूसरी फिल्म है । पहले करण ने फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी को लॉन्च किया । अब जाह्नवी की दूसरी फिल्म भी करण जौहर ही प्रोड्यूस करेंगे ।






 
विज्ञापन

3 of 4
Takht
फिल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है। राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक लड़ाई...  एक कहानी परिवार की, महत्वकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की… तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है ।'
विज्ञापन

4 of 4
Vicky Kaushal
फिल्म में जाह्नवी बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी । खबरों की मानें तो फिल्म में जाह्नवी और विकी कौशल पति-पत्नी के किरदार में होंगे । विकी, जाह्नवी से 9 साल बड़े हैं । दूसरी ही फिल्म में जाह्नवी का 9 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस करना काफी दिलचस्प होगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें