पत्नी अधुना से तलाक के बाद फरहान अख्तर काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे थे। यहां तक कि फरहान के अधुना से तलाक का कारण भी श्रद्धा को बता दिया गया लेकिन अचानक श्रद्धा ने फरहान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसके बाद कयास ये लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
2 of 4
shibani dandeka
अब खबर है कि फरहान की जिंदगी में श्रद्धा के बाद कोई और आ गया है। खबरें हैं कि फरहान 37 साल की एक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर को अपना लिया हैं। बता दें शिबानी और फरहान को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Shraddha Kapoor
बात करें श्रद्धा कपूर की तो फरहान से पहले श्रद्धा कपूर का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जोड़ा गया। दोनों ही इसका खंडन कर चुके हैं। श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' में और फरहान अख्तर के साथ 'रॉकऑन 2' में काम कर चुकी हैं। श्रद्धा के घरवालों को फरहान के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं था। श्रद्धा के घरवालों के मुताबिक, ‘फरहान शादी-शुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रियंका के लीड रोल में होने की खबर है।