फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार- बार सुर्खियों में आ जाते हैं जान्हवी कपूर के शॉर्ट्स, अब अभिनेत्री ने कह दी ये बात

Mon, 10 Feb 2020 04:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमैंट डैस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 'धड़क' गर्ल के नाम से मशहूर जान्हवी अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर जान्हवी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन हाल ही में जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा है जो उनके फैंस को हैरान कर देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
दरअसल हाल ही में जान्हवी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। इस दौरान जान्हवी ने बताया कि जब सोशल मीडिया पर या फिर किसी भी अन्य मीडिया पर जब वो सिर्फ अपने जिम शॉर्ट्स के बारे में पढ़ती या देखती हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जान्हवी ने बताया कि 'लोग अक्सर मुझसे मेरी फिल्म और एक्टिंग को लेकर नहीं बल्कि मेरे जिम लुक और जिम शॉर्ट्स की तारीफ करते हैं।' हालांकि जान्हवी ने आगे अपनी बातों में स्पष्ट कर दिया कि उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। जान्हवीने कहा कि 'मैं उम्मीद करती हूं कि अब लोग सिर्फ मेरे जिम लुक नहीं बल्कि आने वाली फिल्मों में मेरे रोचक किरदारों को भी स्वीकारेंगे।'

4 of 5
जान्हवी कपूर और अक्षत राजन - फोटो : सोशल मीडिया
बात जान्हवी की निजी जिंदगी की करें तो जान्हवी का नाम फिल्म धड़क के उनके को-स्टार ईशान खट्टर के साथ जोड़ा गया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जान्हवी अक्षत रंजन के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चाओं में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jahnvi kapoor - फोटो : instagram
करियर की बात करें तो जान्हवी बीते दिनों वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं थी। गौरतलब है कि जान्हवी जल्द ही 'गुंजन सक्सेना कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जान्हवी 'रूही-अफ़्जा', 'दोस्ताना-2'  और 'तख्त' में भी लीड एक्ट्रेस के रुप में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें