जान्हवी कपूर-सनी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'मिली' से मेरा फेवरेट गाना आखिरकार सामने आ गया है। 'तुम भी राही' गाना रिलीज हो गया है।' इसके साथ उन्होंने लिखा है,"फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' जान्हवी कपूर और सनी कौशल की जोड़ी गाने में छा रही हैं। ‘तुम भी राही’ गाने का एक-एक सीन लोगों का दिल छू रहा है। वहीं ‘तुम भी राही’ गाने के बोल लोगों को गाना सुनने के लिए बार-बार बेताब कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर जारी हुआ था, जो काफी पसंद किया गया। बता दें कि जान्हवी कपूर और सनी कौशल के अलावा मनोज पाहवा भी अहम रोल में नजर आएंगे।